Recent Updates RSS Toggle Comment Threads | Keyboard Shortcuts
-
Shailesh
-
Shailesh
संसद में 543 सांसदों की कोई जरूरत नहीं: रामदेवआजतक ब्यूरो | हिसार, 19 मई 2012 | अपडेटेड: 10:11 IST टैग्स: योग गुरु | बाबा रामदेव | संसद | yog guru | baba ramdev | parliament
Share
आपकी रायऔर भी
we all support baba ramdev and we dont need congress anymore
manjeet
manjeet1976@gmail.com
शनिवार, 19 मई 2012 ;delhi इस ख़बर पर अपनी राय दें:
नाम:
ई-मेल:
शहर:
ई-मेल आईडी दिखाएं: हां नहींनीचे दिए कोड को लिखें:
संबंधित खबरेंरामदेव के खिलाफ 58 करोड़ का आयकर नोटिसमुस्लिम दलितों को मिले आरक्षण: रामदेव | LIVE TVभ्रष्टाचार और कालेधन पर आर-पार की लड़ाई: रामदेव मर्यादा में रह कर बोलें रामदेव: BJP | LIVE अपडेट ई-मेल राय दें प्रिंट अ अ अ
योग गुरु बाबा रामदेव ने सांसदों पर एक बाद फिर तीख़ी टिप्पणी की है. रामदेव ने कहा कि संसद में 543 सांसदों की कोई जरूरत नहीं है, अगर 300 से 400 ईमानदार लोग भी चुनकर पहुंच जाएं तो काला धन देश में वापस आ जाएगा.
योग गुरु रामदेव ने अब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी हमला करना शुरू कर दिया है. हरियाणा के हिसार में पीएम पर निशाना साधते हुए रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री असरदार नहीं है और उनका रिमोट खराब हो गया है.और भी… http://aajtak.intoday.in/story.php/content/view/698053
-
Shailesh
जल्द काम पर लौटें एयर इंडिया के पायलट: अजितआजतक ब्यूरो/भाषा | लखनऊ, 19 मई 2012 | अपडेटेड: 15:58 IST टैग्स: Air India | strike | Ajit Singh | केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री | अजित सिंह | एयर इंडिया | पायलटों की हड़ताल
Share
आपकी राय इस ख़बर पर अपनी राय दें:
नाम:
ई-मेल:
शहर:
ई-मेल आईडी दिखाएं: हां नहींनीचे दिए कोड को लिखें:
संबंधित खबरें’काम पर लौटने पर ही होगी पायलटों से बात”बेमतलब है पायलटों की हड़ताल’ | LIVE अपडेट तस्वीरों में 18 मई 2012 की अहम खबरें | पढ़ें उड़ानों में और कटौती की सोच रही AI | LIVE TV ई-मेल राय दें प्रिंट अ अ अ
केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री अजित सिंह ने एयर इंडिया पायलटों की हड़ताल को गैर-कानूनी बताते हुए उनसे यात्रियों और एयरइंडिया के व्यापक हित में जल्द काम पर लौटने की अपील की.
अजित ने लखनऊ चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर बनाये गये नये टर्मिनल का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘स्थिति को सुलझाने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं. पायलटों से मेरी अपील है कि वे यात्रियों और कंपनी के व्यापक हित के बारे में सोचें.’उन्होंने कहा कि पायलटों की समस्याओं पर विचार के लिये न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) धर्माधिकारी समिति की रिपोर्ट आ चुकी है, ऐसे में उनकी हड़ताल का कोई औचित्य नहीं है. पायलटों को हड़ताल समाप्त कर तुरंत काम पर लौट आना चाहिये. उच्च न्यायालय पायलटों की हड़ताल को पहले ही गैर-कानूनी करार दे चुका है.
सिंह ने कहा, ‘सरकार ने एयर इंडिया को फिर से मजबूत बनाने के लिये 30 हजार करोड़ रुपए का आर्थिक पैकेज दिया है, लेकिन केवल धन मिल जाने से स्थिति बदलने वाली नहीं है, हमें प्रतिस्पर्धी होना होगा और लागत कम करनी होगी.’ अजित ने कहा कि विगत तीन महीनों में एयर इंडिया की विश्वसनीयता बढ़ी थी, मगर हड़ताल से इसको नुकसान हुआ है. ‘यात्रियों के मन में एयर इंडिया का टिकट लेते वक्त हिचकिचाहट रहती है कि विमान आयेगा भी या नहीं.’
बर्खास्त पायलटों की बहाली की सम्भावनाओं सम्बन्धी सवाल पर नागर उड्डयन मंत्री ने कहा, ‘हम बार-बार कह चुके हैं, और मैंने यह बात संसद में भी कही है कि पायलटों को काम पर वापस आना चाहिये. सरकार उनके खिलाफ कोई बदले की कार्रवाई नहीं करेगी.’ उड्डयन मंत्री ने कहा, ‘कम्पनी को क्षति पहुंचाकर अथवा यात्रियों को परेशान करके समस्या का निदान सम्भव नहीं है.’
पर्यटन गतिविधियों के लिहाज से यह चरम व्यस्तता वाला समय है ऐसे में हड़ताल से कंपनी को भारी नुकसान होगा. जो भी समस्यायें हैं उन्हें बातचीत के जरिये सुलझाया जाना चाहिये. उन्होंने पायलटों की हड़ताल से एयर इंडिया को हुए नुकसान की बात करते हुए कहा, ‘विगत तीन महीनों में ना सिर्फ इसकी विश्वसनीयता बढ़ी थी, बल्कि इसके राजस्व में भी 35 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी थी, मगर हड़ताल से सब धुल गया.’
अजित ने कहा कि यह एयर इंडिया के अस्तित्व का सवाल है, अगर कम्पनी ही नहीं रहेगी तो तनख्वाह, प्रोन्नति और वेतन वृद्धि सब निर्थक हो जाएगा. नागर विमानन क्षेत्र के समक्ष उत्पन्न आर्थिक समस्याओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत में विमान ईंधन ‘एयर टरबाइन फ्यूल (एटीएफ)’ पर 40 से 50 प्रतिशत कर लगता है जबकि दूसरे देशों में यह 30 से 35 फीसदी ही है. इसमें कमी होनी चाहिये.
नागर उड्डयन मंत्री ने कहा, ‘अगर लागत कम नहीं की गयी तो निश्चित रूप से समस्याएं तो रहेंगी ही, बावजूद इसके यात्रियों की बढ़ती संख्या और हवाई मार्ग से बढ़ते व्यापार के मद्देनजर इस क्षेत्र का भविष्य उज्ज्वल है.’
-
Shailesh
बिहार में निर्मला बाबा के खिलाफ वारंट जारीसुजीत झा/आजतक ब्यूरो | पटना, 19 मई 2012 | अपडेटेड: 17:16 IST टैग्स: निर्मल बाबा | तीसरी आंख | बिहार | अररिया | अररिया कोर्ट | वारंट | Bihar | non-bailable warrant | spiritual leader | Nirmal Baba | Araria | Forbesganj court
Share6
आपकी राय इस ख़बर पर अपनी राय दें:
नाम:
ई-मेल:
शहर:
ई-मेल आईडी दिखाएं: हां नहींनीचे दिए कोड को लिखें:
संबंधित खबरेंनिर्मल बाबा पर कसा शिकंजा, FIR दर्ज | LIVE अपडेटनिर्मल बाबा के लिए कुंभ में ‘नो एंट्री’ | पहला इंटरव्यू निर्मल बाबा को नटवरलाल का अवॉर्ड | LIVE TV तस्वीरों में 18 मई 2012 की अहम खबरें | पढ़ें ई-मेल राय दें प्रिंट अ अ अ
निर्मल बाबा अपनी तीसरी आंख से देखकर भक्तों को बताते हैं कि उनकी कृपा कहां रुकी. लेकिन शायद ये देखना चूक गए कि उनकी खुद की कृपा कहां रुकी. अब बाबा पर सबसे बड़ी मुसीबत आ गिरी है बिहार के अररिया से, क्योंकि अररिया कोर्ट ने निर्मल बाबा के खिलाफ वारंट जारी कर दिया है.निर्मलजीत सिंह नरुला ऊर्फ निर्मल बाबा जो नुस्खे बताते थे, उन्हें सुनकर भक्त धन्य हो जाते थे, कोटि-कोटि प्रणाम किया करते थे. लेकिन एक भक्त की ही शिकायत पर बाबा की गिरफ्तारी का आदेश जारी हो चुका है. बिहार के अररिया की अदालत ने निर्मल बाबा के खिलाफ वारंट जारी कर दिया है. अररिया के फारबिसगंज में एक परिवार की शिकायत पर पहली बार एफआईआर दर्ज की गई थी जिसमें बाबा के ही भक्त ने निर्मल बाबा पर धोखाधड़ी का इल्जाम लगाया था
. भक्त ने आरोप लगाया था कि बाबा ने उसकी किस्मत बदल देने का दावा किया था. जिसके लिए उसने उनके अकाउंट में लगातार कमाई का दसवां हिस्सा (दसवंद) जमा कराया. लेकिन फायदे की जगह नुकसान ही हुआ. केस दर्ज होने के बाद तीसरे नेत्र से ही सही बाबा ने भी आरोपों की गंभीरता को शायद भांप लिया था और कोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी लगा दी.बाबा ने अपनी लच्छेदार बातों से देश ही नहीं विदेशों में भी भक्त बनाए और मुसीबत भी चारों ओर से ही पीछे पड़ी है.
दिल्ली में जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने निर्मल बाबा को पार्टी बनाने का आदेश जारी कर दिया है. लखनऊ में दो बच्चों की शिकायत पर गोमतीनगर थाने में उनके खिलाफ आईपीसी की 4 धाराओं के तहत केस दर्ज हो चुका है. झारखंड के हाईकोर्ट में निर्मल बाबा के खिलाफ जनहित याचिका दायर हुई है और बाबा पर छल-कपट का आरोप लगा है.
बिहार के मुजफ्फरपुर में उनके खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया गया है. भोपाल में निर्मल बाबा पर लोगों को गुमराह करने का इल्जाम लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है. निर्मल बाबा की खीर खाने की सलाह पर मेरठ का एक शख्स डायबटीज का मरीज बन गया तो वो भी शिकायत दर्ज कराने मेरठ पहुंच गया.
धोखाधड़ी, छल या संपत्ति हड़पने के आरोप अगर सही साबित होते हैं तो बाबा को सात साल तक के लिए जेल की चक्की पीसनी पड़ सकती है. -
Shailesh
छेड़छाड़ मामले में ल्यूक को मिली जमानतआजतक वेब ब्यूरो | नई दिल्ली, 19 मई 2012 | अपडेटेड: 16:38 IST टैग्स: आईपीएल | ल्यूक | अमेरिकी युवती | छेड़छाड़ मामला | RCB player | Luke Pomersbach | Bail | Molestation case
Share
आपकी राय इस ख़बर पर अपनी राय दें:
नाम:
ई-मेल:
शहर:
ई-मेल आईडी दिखाएं: हां नहींनीचे दिए कोड को लिखें:
संबंधित खबरेंतस्वीरों में 18 मई 2012 की अहम खबरें | पढ़ेंRCB के लिए नहीं खेलेंगे ल्यूक: माल्या | LIVE TV जोहल ने महिला आयोग में शिकायत दर्ज की छेड़छाड़ मामले में ल्यूक गिरफ्तार | LIVE अपडेट ई-मेल राय दें प्रिंट अ अ अ
राजधानी दिल्ली में अमेरिकी युवती से छेड़छाड़ मामले में आईपीएल खिलाड़ी ल्यूक को नियमित जमानत मिल गई है.
ल्यूक को बड़ी राहत देते हुए अदालत ने ल्यूक से 452 धारा हटा ली. हालांकि कोर्ट ने ल्यूक को अपना पासपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए हैं.विदेशी लड़की से छेड़छाड़ और उसके मंगेतर की पिटाई के मामले में ल्यूक को शनिवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया. शुक्रवार को गिरफ्तारी के बाद अदालत ने ल्यूक को सिर्फ एक दिन की अंतरिम जमानत दी थी, जिसकी मियाद शनिवार को खत्म हो रही थी.
गौरतलब है कि ल्यूक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी हैं, जिनपर एक विदेशी लड़की ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए है. पटियाला हाउस अदालत ने पुलिस से होटल की सीसीटीवी फुटेज मांगी थी, जिसे सुनवाई के दौरान देखा गया. साथ ही अदालत ने सुहैल पीरजादा की मेडिकल रिपोर्ट भी मांगी थी.
क्या है मामला?
ऑस्ट्रेलिया के 28 साल के ल्यूक पॉमर्सबैक को अपनी टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन वो जश्न मनाने में सबसे आगे थे. इसी दौरान उनसे सुहैल पीरजादा नाम का एक अमेरिकी शख्स आकर मुलाकात करता है. सुहैल खुद को ल्यूक का एक बड़ा प्रशंसक बताता है और ल्यूक से मिलकर वो बेहद रोमांचित था. सुहैल के साथ उसकी मंगेतर ज़ोहल हमीद भी थी. पार्टी की मस्ती में घड़ी की सुई सुबह के चार बजे का वक्त कब पार गई पता ही नहीं चला. बाद में नया नया दोस्त बना ल्यूक और बातचीत के लिए सुहैल के कमरे में चला गया. कमरे में सुहैल के साथ उसकी मंगेतर ज़ोहल हमीद भी थी. लेकिन वहां जो कुछ भी हुआ उससे हर कोई सन्न है. ज़ोहल हमीद का आरोप है कि कमरे में आने के बाद ल्यूक पॉमर्सबैक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और जब उसके ब्वॉयफ्रैंड सुहैल पीरजादा ने उसे रोकने की कोशिश की तो ल्यूक ने उसके साथ भी जमकर मारपीट की.घटना के बाद ज़ोहल हमीद की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने ल्यूक पर आईपीसी की धारा 323 के तहत मारपीट करने, 354 के तहत किसी महिला से छेड़छाड़ करने, धारा 452 के तहत जबर्दस्ती चोट पहुंचाने और 511 के तहत मामला दर्ज किया.
फिलहाल ल्यूक पर आरोप लगाने वाली महिला का मंगेतर सुहैल पीरजादा अस्पताल में है जहां डॉक्टरों ने उसके कान का ऑपरेशन किया है. इस बीच सुहैल के घरवाले ल्यूक को सबक सिखाने की भी धमकी दे रहे हैं.
-
Shailesh
शाहरुख खान को आजीवन बैन करोः ठाकरे
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Story Update : Saturday, May 19, 2012 1:56 PM
शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने ‘सामना’ के ताजा संपादकीय में फिल्म अभिनेता और आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान पर निशाना साधा है। शिवसेना सुप्रीम ने शाहरुख के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए लिखा है कि शाहरुख खान पर वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश पर पांच साल नहीं बल्कि आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए।
सपादकीय में ठाकरे ने लिखा है कि शाहरुख पर शराब पीकर तमाशा करने का आरोप लगा है। हमेशा की तरह उसने ये आरोप बेबुनियाद बताए और कहा कि वो ‘सिली’ ब्रिटी हैं, इसलिए उन पर ये आरोप लग रहे हैं। अमिताभ बच्चन, रितिक रोशन, आमिर खान और अनिल कपूर जैसे लोग भी सेलिब्रिटी है। वो और उनके बच्चे भी कई बार सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाते हैं, लेकिन इनमें से किसी ने शराब पीकर तमाशा किया हो, ऐसा सुनने में तो कभी नहीं आया है।
ठाकरे लिखते हैं कि अमेरिकी एयरपोर्ट पर शाहरुख खान को चार-पांच घंटे रोककर रखा जाता है, उनके कपड़े उतरवाकर तलाशी ली जाती है। उस वक्त उनका गुस्सा नहीं फूटता। इसके बावजूद वो बार-बार अमेरिका जाते हैं। पर वानखेड़े के कमजोर सिक्योरिटी गार्ड से वो उलझ पड़ते हैं। उसे मालूम है कि यहां कैसा भी बर्ताव करें, उन्हें कानून और कांग्रेस दोनों का संरक्षण जो प्राप्त है।
मालूम हो कि मुम्बई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेता और कोलकाता नाइटराइडर्स टीम के मालिक शाहरुख खान के वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश करने पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।
-
Shailesh
टीवी शो में गुस्साई ममता, दर्शकों को कहा ‘माकपा कार्यकर्ता’
कोलकाता/एजेंसी
Story Update : Saturday, May 19, 2012 7:12 PM
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी असहज सवालों पर नाराज होकर शुक्रवार रात बातचीत पर आधारित एक टीवी कार्यक्रम से उठकर चली गईं। कार्यक्रम में उनसे एक प्रोफेसर की गिरफ्तारी के बारे में पूछा गया जिन्होंने उन पर बनाया गया एक कार्टून लोगों को ई-मेल से भेजा था।
बनर्जी ने जादवपुर विश्वविद्यालय के अम्बिकेश महापात्रा की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए कहा कि हमें कार्टून पसंद हैं लेकिन उन्होंने जो लोगों को भेजा है, वह कार्टून नहीं है। वह (प्रोफेसर) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के आदमी हैं। उन्होंने निवासियों से अनुमति लिए बगैर हाउसिंग सोसायटी के ई-मेल का दुरुपयोग किया।
ज्ञात हो कि लगभग 50 वर्ष की उम्र के भौतिक रसायनशास्त्र के प्रोफेसर महापात्रा को पिछले महीने कथित तौर पर बनर्जी सहित तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेताओं के निंदात्मक काटरून लोगों को ई-मेल के जरिए भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
एक अंग्रेजी समाचार चैनल द्वारा आयोजित बातचीत के सत्र में बनर्जी ने कहा कि कार्टून में जो संदेश है, उसका आशय है कि मैं अदृश्य हो जाऊंगी। यह मेरी हत्या की एक राजनीतिक साजिश है। जादवपुर विश्वविद्यालय के एक छात्र ने जब सवाल पूछना चाहा तब बनर्जी ने तुरंत पलटकर सवाल किया कि यहां अन्य विश्वविद्यालयों के छात्र क्यों नहीं हैं? राज्य में तो कई विश्वविद्यालय हैं।
उन्होंने छात्र से यहां तक पूछ लिया कि कहीं वह नक्सली तो नहीं है। छात्र ने फौरन जवाब दिया कि मैं नक्सली नहीं हूं। जब कहा गया कि बनर्जी ने नक्सली नेता चेरुकुरी राजकुमार उर्फ आजाद की हत्या के बाद नक्सलियों का समर्थन किया था, तब बनर्जी ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि यह बात सही नहीं है। हमने नक्सलियों का समर्थन नहीं किया।
सवालों से आजिज आकर बनर्जी ने तुरंत दर्शक दीर्घा में बैठे छात्रों की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे माकपा के कार्यकर्ता हैं। मैं उनके सवालों के जवाब नहीं देने जा रही हूं। मैं उन्हीं सवालों के जवाब दूंगी जो आम लोगों की ओर से आएंगे। मुझे आपको माकपा के लोग कहते हुए दुख हो रहा है। आप स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ता हैं।
गुस्से में कार्यक्रम से निकलते समय बनर्जी ने संचालक से कहा कि आपने मुझे पहले नहीं बताया कि यहां माकपा के लोग होंगे।
-
Shailesh
इस गांव में शादी की तो बनना पड़ेगा घर जमाई
छिन्दवाड़ा/इंटरनेट डेस्क।
Story Update : Saturday, May 19, 2012 12:45 PM
भारतीय समाज में नियम है कि शादी के बाद लड़की अपने पिता का घर छोड़कर ससुराल जाती है। लेकिन अगर विवाह के बाद लड़की यह कहे कि वह ससुराल नहीं जाएगी लड़के को ही उसके मायके में आकर रहना होगा तो क्या करेंगे आप। हो सकता है कि आप शादी तोड़ दें, या फिर अपनी शादी को बनाए रखने के लिए घर जमाई बनकर दुल्हन के मायके मे ही रहना स्वीकार कर लें। कुछ इसी तरह की कहानी है मध्य प्रदेश के छिन्दवाड़ा जिले में स्थित पंधराखेड़ी नामक गांव की।
पिता का घर प्यारा लगे
इस गांव में लगभग पांच सौ परिवार रहते हैं। विवाह के बाद गांव की लड़की अपने पति के साथ ससुराल तो जाती है लेकिन बामुश्किल छह महीने भी ससुराल में गुजारा नहीं कर पाती हैं। ससुराल को छोड़कर यह अपने पति के साथ मायके लौट आती हैं और फिर पिता के घर में ही बस जाती हैं। लड़की का पति घर जमाई बनकर ससुर के कामों में हाथ बंटाता है या फिर अपना बिजनेस करता है।यहां की लड़कियों को पिता का घर ही इतना प्यारा लगता है कि पति को घर जमाई बनाने की परंपरा बन गयी है। इस गांव में कई ऐसे परिवार हैं जिनके पूर्वज इस गांव में विवाह करके घर जमाई बनकर बस गये। उनकी बेटियां अपनी परंपरा को निभा रही हैं और पति को घर जमाई बनाकर इसी गांव में बसा रही हैं।
-
Shailesh
कुंभ राशि वालों की मनोकामना पूरी होगी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Story Update : Saturday, May 19, 2012 9:41 AM
ग्रहों बोलते हैं कि आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए शुभ है। इनकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। सिंह राशि वालों का दिन भी खुशनुमा गुजरेगा। तुला राशि वाले रचनात्मक कार्यों से रचनात्मक कार्यों से लाभ उठा सकते हैं। अन्य राशि वाले भी देखें कि आज उनका दिन कैसा रहने वाला है।
मेष-आजीविका से संबंधित विषयों में किया गया प्रयास सफल होगा। नौकरी करने वालों को कार्य क्षेत्र में उन्नति के मौके एवं नई जिम्मेदारी मिलेगी। मन उत्साहित रहेगा।
वृष-आज स्वास्थ्य आपका साथ नहीं दे रहा है। आत्मविश्वास में भी कमी महसूस करेंगे। इसका असर आपके कार्य पर भी होगा। व्यवसायिक लाभ में कमी महसूस करेंगे। आर्थिक विषय को लेकर चिंतित रहेंगे।
मिथुन-सकारात्मक सोच का आप लाभ उठा सकते हैं। आपकी लोकप्रियता में वृद्घि होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा।
कर्क-अचल संपत्ति में वृद्घि का योग बना हुआ है। भूमि-भवन आदि से संबंधित विषयों में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। यह आपके लिए लाभप्रद होगा। व्यवसायियों को लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी करने वालों के लिए दिन अनुकूल होगा। कार्य क्षेत्र में अपना महत्व स्थापित कर सकते हैं।
सिंह-आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में स्थिति सुधरेगी। कार्य अथवा पारिवारिक क्षेत्र में विकास से जुड़े कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग आपके लिए फायदेमंद होगा।
कन्या-जिन लक्ष्यों को पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनमें बाधाएं आ सकती हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें अन्यथा हानि हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं और सफर में सतर्क रहें।
तुला-रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। इस क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। करियर में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा।
वृश्चिक-अगर आपने किसी से ऋण लिया है तो उसे चुकाने का आज दिन है। सेहत अच्छी रहेगी। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। कार्य क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पदोन्नति भी हो सकती है।
धनु-व्यवसायिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में सहकर्मी एवं सहयोगियों से सहायता की उम्मीद न करें। अपनी जिम्मेदारी खुद निभायें। संतान पक्ष से निराशा हो सकती है।
मकर-कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। व्यवसाय एवं कार्य क्षेत्र में अनुकूलता बनाए रखने के लिए मेहनत करनी होगी। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही से बचें।
कुंभ-कोई मनोकामना पूरी हो सकती है इससे मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं इसमें सफलता मिलेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी एवं वरिष्ठ जनों की राय जरूर लें।
मीन-आज आप नकारात्मक विचारों में उलझे रहेंगे। मन में निराशा की भावना आएगी। आर्थिक मुद्दों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। व्यवसाय में लाभ के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।
-
Shailesh
इलाज के नाम पर निजी अस्पतालों ने सेना को ठगा
Story Update : Saturday, May 19, 2012 2:19 AM
वाराणसी। एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूट्री हेल्थ स्कीम के नाम पर शहर के दो बड़े निजी अस्पतालों ने सेना के साथ धोखाधड़ी की है। एक अस्पातल ने तो एक पूर्व सैनिक को दो हजार की जगह 22 हजार का बिल थमा दिया। दूसरे का भी यही किस्सा है। मामला संज्ञान में आने पर स्टेशन कमांडर ने धोखाधड़ी करने वाले एक अस्पताल को काली सूची में डाल दिया तो दूसरे को चेतावनी दी। एक अन्य अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है। अनुबंध वाले दस अस्पतालों के प्रतिनिधियों संग कांफ्रेंस कर स्टेशन कमांडर ने सभी को चेतावनी दी है।
एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूट्री हेल्थ स्कीम के तहत सेना पूर्व सैनिकों का इलाज कराती है। इलाज में आने वाला संपूर्ण खर्च भी सेना ही वहन करती है। इसके लिए सेना ने वाराणसी में दस बड़े आधुनिक सुविधा युक्त निजी अस्पतालों से अनुबंध किया है। वाराणसी छावनी से जुड़े करीब 27 हजार से ज्यादा लोग योजना के तहत इन अस्पतालों में इलाज कराते हैं। विभिन्न रोग से ग्रस्त पूर्व सैनिकों का प्रारंभिक परीक्षण कैंट स्थित सेना के अस्पताल में होता है। फिर रोग की गंभीरता के आधार पर सेना के डॉक्टर मरीज को संबंधित निजी अस्पतालों में रेफ र करते हैं। कुछ दिनों पूर्व गाजीपुर के एक पूर्व सैनिक को लंका स्थित एक निजी अस्पताल रेफर किया गया था। पूर्व सैनिक को डिस्चार्ज करते समय अस्पताल की ओर से 22 हजार का बिल थमाया गया। आर्मी दफ्तर में बिल की जांच की गई तो पता चला कि इलाज का पूरा खर्च दो हजार रुपये ही आया है। दो हजार को बढ़ाकर 22 हजार किया गया है। इसी समय सुंदरपुर स्थित एक निजी अस्पताल की भी यही शिकायत मिली। स्टेशन कमांडर ने लंका स्थित निजी अस्पातल को काली सूची में डाला तथा सुंदरपुर स्थित अस्पताल को चेतावानी दी है। इस प्रकरण में सेना और बड़ी कार्रवाई करने के मूड में है।

Shailesh 2:00 pm on May 19, 2012 Permalink |
Jai Ganesh ji